प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस देश के दो दिवसीय दौरे पैर हैं। इस दौरान यहां की निकोसिया नगर परिषद की सदस्य (सांसद) मिकाएला किथ्रियोटी म्लापा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर सम्मान प्रकट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला सांसद के सर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ निकोसिया के ऐतिहासिक सीजफायर केंद्र पहुंचे थे। इस दौरान निकोसिया परिषद की सदस्य माइकेला काइथ्रेओटी म्हाल्पा ने पारंपरिक तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद के इस अभिवादन को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया है।
बता दें कि साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को निकोसिया के निकट पहाड़ों का दौरा किया है, जो कि तुर्की के कब्जे में हैं। इन पहाड़ों पर लिखे शब्द साइप्रसवासियों को याद दिलाते हैं कि उनके देश का एक बड़ा हिस्सा साल 1974 से तुर्की के कब्जे में है। राष्ट्रपति निकोस ने प्रधानमंत्री मोदी को “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय” सम्मान से नवाजा। यह साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा मिला 23वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
मई 2023 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे थे, तो वहां के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने भी उनका स्वागत करते हुए उनके पैर छुए थे और उन्हें “महान नेता” बताते हुए विशेष सम्मान दिया था।
