बेटे की मंगेतर को बाप लेकर फरार, वीडियो कॉल करते करते हो गया प्यार

 

उत्तर प्रदेश के रामपुर में बांसनगली गांव में एक बाप अपने बेटे की मंगेतर को लेकर फरार हो गया है। सुना है कि उसने निकाह भी कर लिया है। बाप और मंगेतर वीडियो कॉल पर बात ज़्यादा करते थे इसलिए दोनों में प्यार हो गया।

आरोपी शकील की पत्नी शबाना और बेटे अयान ने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत की है। घटनाक्रम के अनुसार रामपुर के बांसनगली गांव निवासी शकील ने अपने नाबालिग बेटे अयान का रिश्ता खेमपुर गांव की एक युवती जबीना से तय किया था। परिवार वालों का कहना है कि शकील ने पत्नी शबाना और बच्चों पर मारपीट कर जबरदस्ती यह रिश्ता तय करवाया, जबकि बेटा नाबालिग होने के कारण शादी के लिए तैयार नहीं था। रिश्ता तय होने के बाद शकील की असल मंशा सामने आई तो घर वालों के होश उड़ गए। वह अपनी होने वाली बहू जबीना से दिन-रात फोन और वीडियो कॉल पर बात करता था। इससे दोनों में प्यार हो गया।

शबाना ने बताया कि तीन साल पहले यह सिलसिला शुरू हुआ था। मैंने कई बार शकील और जबीना को संदिग्ध हालत में देखा। जब मैंने या बेटे ने विरोध किया तो शकील मारपीट करता था। बेटे अयान ने भी पिता की करतूतों के सबूत इकट्ठा किए। जिसमें उनकी रिकॉर्डिंग और वीडियो शामिल थे। उधर शकील अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, फिर एक दिन वह घर से 2 लाख रुपये नकद और डेढ़ तोला सोना लेकर जबीना के साथ फरार हो गया। बाद में पता चला कि उसने जबीना से निकाह कर लिया है।

Leave a Comment