मुंबई पुलिस के लापता कांस्टेबल की घाटकोपर स्काईवॉक पर मिली लाश

पुलिस कांस्टेबल विलास राजे

मुंबई पुलिस के नायगांव के सशस्त्र पुलिस डिवीजन में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल विलास राजे की आज घाटकोपर स्काईवॉक पर लाश मिली है। विलास राजे कई दिन से लापता थे।

गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे घाटकोपर के स्काईवॉक पर पुलिस ने एक ‘अज्ञात’ व्यक्ति का शव बरामद किया। व्यक्ति को राजावाड़ी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। जांच में मालूम पड़ा कि व्यक्ति का नाम विलास राजे है और वह मुंबई पुलिस के कांस्टेबल हैं। पंतनगर पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि विलास राजे 11 जून से अपने घर से लापता हुए थे।

विलास राजे अपने परिवार के साथ घाटकोपर पुलिस लाइन में रहते थे। विलास राजे को कई सालों से शराब की लत थी। वे अक्सर कई दिनों के लिए घर से बाहर चले जाते थे। माना जाता है कि अत्यधिक शराब का सेवन उनकी मौत का कारण हो सकता है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण की पुष्टि हो पाएगी।

Leave a Comment