इंडिगो फ्लाइट पर मधुमक्खियों का हमला, फायर ब्रिगेड बुलाना पड़ा

 

गुजरात के सूरत एयरपोर्ट पर सोमवार अपराह्न 4.20 बजे इंडिगो की एक फ्लाइट पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। फ्लाइट 6ई-7267 सूरत से जयपुर के लिए रवाना होने वाली थी। फ्लाइट रनवे पर टेकऑफ करने ही वाली थी लेकिन मधुमक्खियां फ्लाइट के लगेज गेट पर बैठ गईं। इससे लगेज की लोडिंग में देरी हो गई और फ्लाइट समय से एक घंटा देरी से टेकऑफ कर सकी।

बताते हैं फ्लाइट में सभी यात्री आकर बैठ गए थे। तभी मधुमक्खियां फ्लाइट के लगेज वाले गेट पर आकर बैठ गईं। उन्हें भगाने के लिए पहले धुआं किया गया लेकिन इससे भी उनपर कोई खास असर नहीं पड़ा और वो गेट पर ही बैठी रहीं। इसके बाद कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को बुलाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पानी की बौछार करते हुए मधुमक्खियों को भगाया।

मधुमक्खियों को भगाने में कम से कम एक घंटे का वक्त लग गया और कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद 5.26 बजे फ्लाइट ने सुरक्षित रूप से टेकऑफ किया। टेकऑफ के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

5 Thoughts to “इंडिगो फ्लाइट पर मधुमक्खियों का हमला, फायर ब्रिगेड बुलाना पड़ा”

  1. Jeannette2470

    Your network, your earnings—apply to our affiliate program now! https://shorturl.fm/wECTG

  2. Lindsay2634

    Promote our products and earn real money—apply today! https://shorturl.fm/YUoFY

  3. Noelle277

    Monetize your traffic instantly—enroll in our affiliate network! https://shorturl.fm/dMvoy

  4. Emery1305

    Become our partner and turn clicks into cash—join the affiliate program today! https://shorturl.fm/wA02I

  5. Faye2677

    Join our affiliate program and watch your earnings skyrocket—sign up now! https://shorturl.fm/Lu9po

Leave a Comment