हिंदू लड़कियों को मुस्लिम बनाने वाले जमालुद्दीन उर्फ़ छांगुर बाबा के बंगले पर चला बुलडोज़र, अब सजा-ए मौत की मांग !

 

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में छांगुर बाबा के नाम से मशहूर जमालुद्दीन के बंगले पर बुलडोज़र चल गया है। छांगुर बाबा पर आरोप है कि वह हिन्दू लड़कियों का धर्मान्तरण करके मुस्लिम बनाता था। छांगुर की गिरफ़्तारी और बंगले के डिमोलिशन से लोगों को संतोष नहीं है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने धर्म परिवर्तन गैंग के इस मास्टरमाइंड के लिए मौत की सजा की मांग की है।

बता दें कि छांगुर का यह बंगला बलरामपुर के उतरौला में था। इस बंगले पर उतरौला तहसीलदार ने नोटिस चिपकाया था। नोटिस में 7 दिन का समय दिया गया था। नोटिस में चेतावनी दी गई थी कि अवैध अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा बंगले को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा। अब इस बंगले पर बुलडोजर चला दिया गया है। यह बंगला ग्राम सभा की जमीन पर बना था। यह मधपुर की गाटा संख्या 337/370 की 0.0060 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। कोतवाली प्रभारी अवधेश राज सिंह ने बताया कि एटीएस और अन्य उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गयी।

उत्तर प्रदेश ATS ने हाल ही में छांगुर और उसकी सहयोगी नसरीन उर्फ़ नीतू नवीन रोहरा को बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। इसी के साथ अवैध धर्मांतरण के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। छांगुर गरीब और असहाय हिंदू लड़कियों को मुस्लिम बनाता था। इसके लिए अलग-अलग जातियों की लड़कियों के लिए अलग-अलग रेट रखा था। इसमें ब्राह्मण और क्षत्रिय लड़कियों के लिए 15-16 लाख रुपये तक की राशि दी जाती थी। इसके लिए उसे विदेशों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग मिलने की बात भी सामने आई है। छांगुर ने 40 बार इस्लामिक देशों का दौरा किया। छांगुर का कनेक्शन उतरौला के एक न्यायालय क्लर्क राजेश उपाध्याय से भी उजागर हुआ है।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने धर्म परिवर्तन गैंग के मास्टरमाइंड छांगुर के लिए मौत की सजा की मांग की है। छांगुर की हरकतों की निंदा करते हुए बबिता चौहान ने इसे एक “सुनियोजित साजिश” करार दिया और जोर देकर कहा कि “हमारी बेटियां जबरन धर्म परिवर्तन की जहरीली विचारधारा की टेस्ट लैब नहीं हैं।”

5 Thoughts to “हिंदू लड़कियों को मुस्लिम बनाने वाले जमालुद्दीन उर्फ़ छांगुर बाबा के बंगले पर चला बुलडोज़र, अब सजा-ए मौत की मांग !”

  1. Bridget4710

    Your audience, your profits—become an affiliate today! https://shorturl.fm/vWNqy

  2. Faith3431

    Get paid for every referral—enroll in our affiliate program! https://shorturl.fm/9tYXU

  3. Francis814

    Join our affiliate community and start earning instantly! https://shorturl.fm/3Z9f4

  4. Eloise2953

    Start earning on every sale—become our affiliate partner today! https://shorturl.fm/aWkqq

  5. Leonard3748

    Monetize your audience with our high-converting offers—apply today! https://shorturl.fm/fRPyI

Leave a Comment