प्लेटफॉर्म पर बैठी महिला से ट्रेन के डिब्बे में ले जाकर सामूहिक बलात्कार, जांच के लिए SIT गठित

 

हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में 4 युवकों ने एक महिला का गैंगरेप किया। महिला मानसिक रूप से परेशान थी। वह घर से लापता थी। मामले की जांच के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत ने SIT गठित की है। SIT का नेतृत्व अंबाला DSP राजेश कुमार करेंगे। GRP की CIA टीम, GRP के पानीपत इंचार्ज राजेश कुमार व गन्नौर GRP की महिला ASI नरेश कुमारी सहयोग करेंगी।

बताते हैं कि महिला (35) 23 जून को घर से लापता हुई थी। 26 जून को पति ने किला थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की एक कुर्सी पर बैठी थी। तभी एक युवक उसे बुलाकर ले गया। उसने माल गोदाम के निकट खड़ी खाली ट्रेन में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन से चार युवक और पहुंचते हैं और सामूहिक दुष्कर्म करते हैं। वह भागने लगी तो उसका केमिकल में पैर फिसल गया और रेल ट्रैक पर गिर गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया।

सोनीपत GRP ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे PGI रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक PGI में इलाज के दौरान परिजनों को मामले की सूचना दी गई। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राज्य महिला आयोग ने अब संज्ञान लिया है। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस केस में पानीपत व सोनीपत की GRP से पूरी वारदात की कार्रवाई रिपोर्ट तलब की। इसके अलावा पानीपत के किला पुलिस थाना से उसके गुम होने की शिकायत मिलने के बाद की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

7 Thoughts to “प्लेटफॉर्म पर बैठी महिला से ट्रेन के डिब्बे में ले जाकर सामूहिक बलात्कार, जांच के लिए SIT गठित”

  1. Fiona2699

    Your network, your earnings—apply to our affiliate program now! https://shorturl.fm/wECTG

  2. Kara2628

    Apply now and unlock exclusive affiliate rewards! https://shorturl.fm/wL3Vz

  3. Jessie421

    Refer friends and colleagues—get paid for every signup! https://shorturl.fm/Rb1B4

  4. Genesis725

    Join our affiliate program and start earning commissions today—sign up now! https://shorturl.fm/ubVIr

  5. Teresa1801

    Start earning every time someone clicks—join now! https://shorturl.fm/D7M1M

  6. Rachel2732

    Apply now and receive dedicated support for affiliates! https://shorturl.fm/Z9xp8

  7. Mara3785

    Be rewarded for every click—join our affiliate program today! https://shorturl.fm/Ux09P

Leave a Comment