मुंबई की वकोला पुलिस ने राहुल पारवानी और सबा कुरैशी को गिरफ्तार किया है। राहुल पारवानी और सबा कुरैशी चार्टर्ड अकॉउंटेंट (CA) राज मोरे से समलैंगिकता का वीडियो दिखाकर 3 करोड़ रुपये उगाहे थे। इस ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर राज मोरे ने आत्महत्या कर ली थी।
राज मोरे (32) मुंबई के सांताक्रूज के यशवंत नगर में रहते थे। आत्महत्या से पूर्व उन्होंने तीन पन्ने का एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उन्होंने राहुल शेरू पारवानी (26) और सबा इकबाल अहमद कुरैशी (22) को ज़िम्मेदार ठहराया है। समलैंगिकता का एक वीडियो दिखाकर राज मोरे से राहुल पारवानी ने 2 करोड़ 44 लाख 80 हजार और सबा कुरैशी ने 2 लाख 60 हजार रुपये वसूल लिए थे। वाकोला पुलिस ने दोनों के खिलाफ BNS-2023 की धारा- 108, 308(2), 308(3) और 3(5) के तहत FIR (नंबर-659/2025) दर्ज की है।
सूत्रों के मुताबिक, राज मोरे की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए सबा कुरैशी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत और मेल-जोल बढ़ा। इस दौरान राहुल पारवानी ने राज मोरे के निजी वीडियो बना लिए। आरोपियों को राज मोरे के शेयर बाजार में भारी निवेश और CA के तौर पर उसकी मोटी तनख्वाह वाली नौकरी के बारे में पता था। उसके निजी वीडियो को लीक करने की धमकी देकर, उन्होंने राज को उसकी कंपनी के खाते से बड़ी रकम अपने निजी खातों में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया और राज से जबरन एक लग्जरी कार भी ली।
मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब दोनों आरोपी राज मोरे के वाकोला स्थित घर जा पहुंचे। राज मोरे की मां के सामने ही उन्होंने राज मोरे के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। यह घटना राज पर मानसिक रूप से भारी पड़ी और शनिवार रात को उन्होंने जहर खाकर जान दे दी।
राज मोरे ने साथी दीपा लखानी के लिए भी एक लेटर लिखा है। जिसमें लिखा है कि- आज मेरे पास माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं, क्योंकि मैंने आपका विश्वास तोड़ा है। लेकिन मेरा विश्वास करो कि यह आखिरी बार था। मेरा आपका विश्वास तोड़ने का कोई इरादा नहीं था। मैंने जो भी धोखाधड़ी की, मैंने खुद की, किसी को कुछ पता नहीं चला। मैंने स्टेटमेंट (खाते) में हेराफेरी की। श्वेता और जयप्रकाश को इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि क्या हो रहा है। कृपया उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करें।

Get paid for every referral—enroll in our affiliate program! https://shorturl.fm/9tYXU
Promote our products and earn real money—apply today! https://shorturl.fm/A66zG
Start sharing our link and start earning today! https://shorturl.fm/hoouO
Refer friends, collect commissions—sign up now! https://shorturl.fm/rSk9d
Start earning every time someone clicks—join now! https://shorturl.fm/D7M1M
Start earning passive income—join our affiliate network today! https://shorturl.fm/9L970
Boost your earnings effortlessly—become our affiliate! https://shorturl.fm/GvmfU
Turn your network into income—apply to our affiliate program! https://shorturl.fm/50wRr
Start earning every time someone clicks—join now! https://shorturl.fm/KVV0a
Maximize your earnings with top-tier offers—apply now! https://shorturl.fm/D5pZt
Get started instantly—earn on every referral you make! https://shorturl.fm/Hm1Ha