मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में वार्ड क्रमांक- 4 खेरी मोहल्ले की रहनेवाली सगी जेठानी-देवरानी अपने अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गयी हैं। वे अपने साथ नकदी, जेवरात और एक बच्चे को लेकर गयी हैं। दोनों के पति अब डबरा सिटी थाना और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
घटना 28 जून 2025 की बताई जा रही है। बड़े भाई संतोष कुशवाहा ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई भूपेंद्र कुशवाहा मजदूरी करते हैं। रोज सुबह काम पर निकल जाते थे और देर शाम घर लौटते थे। इसी दौरान उनकी पत्नियों के प्रेम संबंध मोहल्ले के ही दो युवकों छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाहा से बन गए। संतोष का दावा है कि उनके बेटे ने अपनी मां और चाची को इन युवकों से बात करते देखा था। लेकिन महिलाओं ने बेटे को धमकाया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डर के मारे बेटा चुप रहा। 28 जून को जब दोनों भाई काम से घर लौटे तो उनकी पत्नियां, जेवरात-नकदी (लगभग 3 लाख रुपये) गायब थे। संतोष कुशवाहा की पत्नी पार्वती 11 साल के बेटे को छोड़कर गई है। वहीं भूपेंद्र कुशवाहा की पत्नी अपने छोटे बच्चे को साथ ले गई है।
संतोष कुशवाहा ने छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाहा पर पत्नियों को भगाने का आरोप लगाया है। संतोष कुशवाहा की शिकायत पर डबरा सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने मीडिया को बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Unlock exclusive rewards with every referral—apply to our affiliate program now! https://shorturl.fm/7a4pQ
Boost your earnings effortlessly—become our affiliate! https://shorturl.fm/GvmfU
Share your unique link and earn up to 40% commission! https://shorturl.fm/iOxfy
Share your unique link and cash in—join now! https://shorturl.fm/ziYb4
Turn your traffic into cash—join our affiliate program! https://shorturl.fm/31aB4
Start earning every time someone clicks—join now! https://shorturl.fm/KVV0a
Unlock exclusive rewards with every referral—apply to our affiliate program now! https://shorturl.fm/pmonb
Unlock exclusive rewards with every referral—enroll now! https://shorturl.fm/9GEOf