HOD के सेक्शुअल डिमांड से परेशान छात्रा ने कॉलेज में खुद को आग लगायी, HOD गिरफ्तार, प्रिंसिपल निलंबित

 

उड़ीसा के बालासोर जिले में एक कॉलेज छात्रा ने अपने हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) समीर कुमार साहू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कई दिनों तक शिकायत करने और विरोध करने के बाद जब कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उसने कॉलेज परिसर में खुद को आग लगा ली। छात्रा को पहले जिला अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे AIIMS भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक वह 90 प्रतिशत तक जल चुकी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे बचाने की कोशिश करने वाला छात्र ज्योति प्रकाश बिस्वाल भी 70 प्रतिशत झुलस गया है।

घटना शनिवार की है। छात्रा सौम्याश्री बीसी प्रसिद्ध महाविद्यालय और पुरातन महाविद्यालयों में गिने जाने वाले फकीर मोहन स्वयं शासित महाविद्यालय में दूसरे वर्ष की इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स की छात्रा है। उसने 30 जून को अपने कॉलेज के विभागाध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न की लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद वह एक सप्ताह तक कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करती रही लेकिन न प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया और न ही पुलिस हरकत में आई। शनिवार को वह प्रिंसिपल दिलीप घोष से मिली, जिन्होंने उसे सिर्फ ‘काउंसलिंग’ दी और कहा कि आंतरिक जांच समिति (ICC) कार्रवाई कर रही है। छात्रा वहां से निकली लेकिन कुछ ही पलों बाद कैंपस के एक कोने से धुआं उठने लगा। छात्रा ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली।

इस घटना के बाद से पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कॉलेज के विभागाध्यक्ष समीर कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने आरोपी हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और कॉलेज के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

6 Thoughts to “HOD के सेक्शुअल डिमांड से परेशान छात्रा ने कॉलेज में खुद को आग लगायी, HOD गिरफ्तार, प्रिंसिपल निलंबित”

  1. Amira1582

    Refer friends and colleagues—get paid for every signup! https://shorturl.fm/wBbzk

  2. Ronald4118

    Boost your income effortlessly—join our affiliate network now! https://shorturl.fm/1Kq31

  3. Mckenzie311

    Earn recurring commissions with each referral—enroll today! https://shorturl.fm/YjNlh

  4. Doug2641

    Start sharing our link and start earning today! https://shorturl.fm/Z2odr

  5. Shelby1771

    Get paid for every referral—sign up for our affiliate program now! https://shorturl.fm/9P8QV

  6. Denise1741

    Earn up to 40% commission per sale—join our affiliate program now! https://shorturl.fm/xi6zc

Leave a Comment