चंपारण में महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गाँधी की घनघोर बेइज़्ज़ती, महात्मा गांधी ने चंपारण से किया था आज़ादी का श्रीगणेश

राहुल गांधी और तुषार गांधी

बिहार के चंपारण में चुनाव से पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करने गए महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी को अपमानित करते हुए कार्यक्रम से निकाल दिया गया। महात्मा गांधी- जिन्हें लोग राष्ट्रपिता भी कहते हैं- ने कहते हैं कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई की शुरुआत यहीं चंपारण से की थी।

तुषार गांधी 20 प्रांत के 20 लोगों के साथ पश्चिमी चंपारण से पदयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने तुरकौलिया में ऐतिहासिक नीम पेड़ के पास पहुंचकर जानकारी ली कि कैसे अंग्रेज बेकसूर किसानों को पेड़ से बांधकर पीटते थे। नील की खेती नहीं करने पर पिटाई करते थे। इसके बाद उन्होंने गांधीघाट पर लगी बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहीं पर रविवार को चंपारण के तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मुखिया विनय कुमार ने तुरकौलिया में एक कार्यक्रम के दौरान तुषार गांधी को अपमानित करते हुए कार्यक्रम से बाहर कर दिया।

कवलपुर स्थित समाजसेवा सदन पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में एक वक्ता ने कहा कि आज देश में उन्माद फैलाया जा रहा है। वह बिहार और केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाल रहा था। तभी मुखिया विनय कुमार ने कहा कि आप लोग राजनीतिक पार्टी की तरह बात कर रहे हैं। यहां पर बिहार और केंद्र सरकार के बारे में कुछ नहीं बोलना है। उन्होंने तुषार गांधी से कहा कि आप गांधी के वंशज नहीं हो सकते हैं। इसके उलट गांधी विचारक संजय सिंह और विनय सिंह ने विनय कुमार से कहा कि आप गांधी का मुखौटा पहनकर नाथूराम गोडसे का काम कर रहे हैं।

जवाब में तुषार गांधी ने कहा कि मुखिया विनय कुमार गांधी के वंशज पर लांछन लगा रहे हैं। वे गोडसे का चोला पहनकर गांधी बने हुए हैं। इसी विचारधारा के साथ लड़ाई हो रही है। वहीं गांधीवादी अनवर आलम अंसारी, संजय सिंह, सत्येन्द्रनाथ तिवारी, राजकुमार अंजुमन ने इस घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि मुखिया को गांधी जी के वंशज के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए।

पंचायत के मुखिया विनय कुमार ने तुषार गांधी पर नाराजगी जताई और तुषार गांधी को पंचायत भवन से जाने को कह दिया। तुषार गांधी पंचायत भवन से बाहर चले गए।

6 Thoughts to “चंपारण में महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गाँधी की घनघोर बेइज़्ज़ती, महात्मा गांधी ने चंपारण से किया था आज़ादी का श्रीगणेश”

  1. Hailee2913

    Share our products and watch your earnings grow—join our affiliate program! https://shorturl.fm/m18u5

  2. Caiden4423

    Sign up and turn your connections into cash—join our affiliate program! https://shorturl.fm/QU0bV

  3. Jermaine1649

    Partner with us and enjoy recurring commission payouts! https://shorturl.fm/2WDAH

  4. Harley3712

    Boost your earnings effortlessly—become our affiliate! https://shorturl.fm/HLv4b

  5. Kara313

    Join our affiliate program and watch your earnings skyrocket—sign up now! https://shorturl.fm/ylbVe

  6. Theodore4145

    Share our link, earn real money—signup for our affiliate program! https://shorturl.fm/k6201

Leave a Comment