उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक प्रेमी अपनी विधवा प्रेमिका से मिलने के लिए पुलिस की वर्दी में पहुँच गया। लोगों को शक हो गया। पहले उन्होंने उसकी खूब धुलाई की और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना इंचोली क्षेत्र का है।
मुजफ्फरनगर का रहने वाला शुभम राणा भजन मंडली में काम करता था। उसकी महिला मित्र भी उसी भजन मंडली में काम करती थी। दोनों में प्यार हो गया था। इस बीच प्रेमिका की शादी हो गयी। लेकिन शुभम का प्यार कम नहीं हुआ। एक साल पहले प्रेमिका के पति की मौत हो गयी। फिर भी वह अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहती थी। विधवा प्रेमिका से मुलाकात करने के लिए शुभम राणा उसकी की ससुराल दरोगा बनकर पहुंच गया। उसने मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन के बाहर से वर्दी खरीदी। फिर वर्दी का रोब झाड़ते हुए प्रेमिका की ससुराल पहुँच गया। शुभम राणा कई बार पुलिस की वर्दी पहनकर अक्सर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुँच जाया करता था। ससुरालवालों को फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी देता था।
गुरुवार सुबह 10 बजे वह फिर प्रेमिका से मिलने गया। दिनभर महिला के घर पर ही रहा। शाम को वह प्रेमिका के घर के आंगन में टहल रहा था तो सास की नजर उस पर पड़ गई। उसके चिल्लाने पर पड़ोसी भी आ गए। लोगों ने उसकी खूब पिटाई की। महिला के ससुर ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने उससे पूछताछ की तब पता चला कि वह नकली पुलिसवाला है। पुलिस वर्दी का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में वर्दी सिलने वाले टेलर से भी पूछताछ की जाएगी। बिना पुलिस का आईकार्ड दिखाए और वेरिफिकेशन किए वर्दी कैसे दे दी।
शुभम राणा मुजफ्फरनगर की नई मंडी का रहनेवाला था। उसने पुलिस की वर्दी में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डाले हैं। वह अपनी पोस्टिंग नोएडा में बताता था। पुलिस ने उससे PNO नंबर पूछा तो वह नहीं बता सका।

https://shorturl.fm/oMgUy