विजय चौहान-गुड़िया चौहान, मोनू विश्वकर्मा
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विजय चौहान की पत्नी गुड़िया चौहान का मोनू विश्वकर्मा से अफेयर चल रहा था। विजय चौहान उनके रिश्ते में रुकावट बन रहा था। इसलिए दोनों ने विजय चौहान की हत्या कर दी। लाश को घर में ही गाड़ दिया। शव को छिपाने के लिए गुड़िया चौहान ने अपने देवर से उस जगह पर टाइल्स लगवा दी, ताकि वे किसी की नजरों में न आए।
घटना नालासोपारा (पूर्व) के गंगड़ीपाड़ा इलाके में स्थित साई वेल्फेयर सोसायटी के एक चॉल की है। हत्या के बाद, महिला ने अपने देवर से ही उस जगह पर टाइल्स लगवाकर शव को छिपा दिया। मृतक शख्स का नाम विजय चौहान है। हत्या की आरोपी महिला का नाम गुड़िया चौहान और उसके प्रेमी का नाम मोनू विश्वकर्मा बताया गया है। इस दंपती का एक 8 साल का बेटा भी है। यह घटना करीब 15 दिन पहले घटी थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना के बाद जब परिवार वालों ने विजय चौहान के बारे में पूछा तो गुड़िया उर्फ़ कोमल चौहान ने उन्हें लगातार गुमराह किया। सोमवार की सुबह विजय चौहान का भाई उसकी तलाश में घर पहुंचा। उसने देखा कि घर में लगी कुछ टाइलें दूसरी टाइलों से मैच नहीं कर रही हैं। विजय चौहान के भाई को शक हुआ तो उसने उन टाइलों को हटाया, जो बाकी टाइलों से मैच नहीं कर रही थीं। उसने देखा कि नीचे एक बनियान दबी हुई थी और भयंकर बदबू आ रही थी। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। इसके बाद विजय चौहान के भाई का शक सच साबित हुआ और शव टाइल के नीचे दबा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने जमीन की खुदाई की तो विजय चौहान का शव बरामद किया। गुड़िया चौहान और उसका प्रेमी मोनू विश्वकर्मा फरार हैं। पेल्हार पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की उम्मीद है।

https://shorturl.fm/J1Zan
https://shorturl.fm/ccQNl
https://shorturl.fm/f6cAZ