दो मुस्लिम महिलाओं ने सनातन धर्म अपनाया, बोलीं- सनातन धर्म में लड़कियों की पूजा की जाती है

 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दो मुस्लिम महिलाओं ने सनातन धर्म अपना लिया है। सोनिया खान सोनिया चौधरी तो खुशबू खान खुसबू साहो बन गयी है। दोनों महिलाओं ने मुस्लिम धर्म के अत्याचारों से तंग आकर सनातन अपनाया है।

बताते हैं हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी की अगुआई में गाजियाबाद के राजबाग कालोनी के एक मंदिर में हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म परवर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सोनिया चौधरी (पहले सोनिया खान) ने बताया कि मैंने स्वेच्छा से सनातन धर्म को अपनाया है। मुझे इसकी संस्कृति, जीवनशैली और आस्था प्रणाली ने बहुत प्रभावित किया। अब मुझे शांति महसूस हो रही है। मेरी शादी को 8 साल हो गए हैं। मेरे 2 बच्चे हैं। इस धर्म में लड़कियों को पूजा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लाम में महिलाओं को “बच्चा पैदा करने की मशीन” समझा जाता है और उन्हें हलाला जैसे रिवाजों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं को देवी तुल्य माना जाता है, जो उन्हें आत्मसम्मान और आज़ादी का अहसास कराता है।

वहीं खुसबू साहो (पहले खुशबू खान) ने कहा कि मैं अब एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ना चाहती हूँ। बेटियों को जो इज्जत और सम्मान इस धर्म में मिलता है वो कहीं नहीं मिलता। खुसबू की पहली शादी मुस्लिम से हुई थी। उससे तलाक लेकर विपिन साहू से करीब 5 साल पहले शादी की थी, जिसके बाद वह लगातार महसूस कर रही थीं कि सनातन धर्म उनके लिए अधिक स्वीकार्य है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता ने एक बांग्लादेशी महिला से तीसरी शादी की, जो उनके निर्णय में एक कारण बना।

7 Thoughts to “दो मुस्लिम महिलाओं ने सनातन धर्म अपनाया, बोलीं- सनातन धर्म में लड़कियों की पूजा की जाती है”

Leave a Comment