एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने निर्देशक को चप्पल से मारा

रुचि गुज्जर

मुंबई के सिनेपोलिस थिएटर में ‘सो लॉन्ग वैली’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने फिल्म निर्माता और अभिनेता करण सिंह चौहान की चप्पलों से पिटाई दी। मुंबई पुलिस ने करण सिंह चौहान के खिलाफ रुचि गुज्जर से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 352 और 351(2) के तहत FIR दर्ज की है। साथ ही रुचि ने अपने दावों के समर्थन में बैंकिंग रिकॉर्ड और दस्तावेज जमा किए हैं। इस मामले की जांच अभी चल रही है।

राजस्थान के गुर्जर परिवार में जन्मीं रुचि गुज्जर मॉडल हैं। इसी साल रुचि ने मेट गाला में ट्रेडिशनल लुक से ध्यान खींचा था, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला एक हार पहना था। उन्होंने साल 2023 में मिस हरियाणा का खिताब भी जीता था।

रुचि गुज्जर ने बताया कि पिछले साल 2024 में करण सिंह चौहान ने उनसे कॉन्टैक्ट किया था और दावा किया था कि वह एक हिंदी टीवी सीरियल बना रहे हैं, जो सोनी टीवी पर ऑन-एयर होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण ने उनको को-प्रोड्यूसर के रूप में उस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए कहा और उससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स भी भेजे थे। उन्होंने भरोसे पर जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच अपनी कंपनी SR इवेंट एंड एंटरटेनमेंट से कई सारे पेमेंट किए जो कि करण चौहान के स्टूडियो से कनेक्टेड अकाउंट्स में ट्रांसफर हुए। लेकिन आज तक प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हुआ और उनके 25 लाख रुपये फंस गए। जब उन्होंने इस बारे में बात की तो हर बार टालते रहे। झूठ बोलते रहे।

उनका दावा है कि उन्हें पता चला है कि इन पैसों का इस्तेमाल धारावाहिक के लिए नहीं, बल्कि ‘सो लॉन्ग वैली’ के निर्माण में किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया, ‘जब मुझे पता चला कि फिल्म 27 जुलाई को रिलीज हो रही है तो मैंने उनसे कहा कि वे मेरे पैसे अभी लौटा दें, जिस पर उन्होंने मुझे धमकाना शुरू कर दिया। वे सो लॉन्ग वैली की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुँच गयीं और चप्पल से करण सिंह चौहान की पिटाई कर दी।

11 Thoughts to “एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने निर्देशक को चप्पल से मारा”

Leave a Comment