दक्षिण मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम स्थित BCCI के आधिकारिक मर्चेंडाइज स्टोर से 6.52 लाख रुपए की 261 IPL जर्सी चोरी करने के आरोप में सुरक्षा गार्ड फारुख असलम खान (46) को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि BCCI कर्मचारी हेमंग भारत कुमार अमीन (44) की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 306 के तहत FIR दर्ज की है। चोरी 13 जून, 2025 को हुई थी और FIR दूसरे दिन 17 जुलाई, 2025 को दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में सिक्युरिटी गार्ड फारुख असलम खान को गिरफ्तार कर लिया है।
जिन IPL टीमों की जर्सियां थीं उनमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल हैं। चोरी की गई 261 जर्सी की कुल कीमत 6,52,500 रुपये बताई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक जर्सी की कीमत लगभग 2,500 है। फारुख असलम खान ने इस स्टॉक को ऑनलाइन बेच दिया। अनुमान है कि इसे उसने 6,52,500 रुपये में बेचा। फारुख असलम खान को जुए की की लत थी। सारा पैसा उसने जुए में उड़ा दिया।
फारुख असलम खान को जुए की की लत थी। सारा पैसा उसने जुए में उड़ा दिया।
