उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवाड़ा गांव की एक मस्जिद में दो लड़कों ने एक लड़के के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।
घटना गत माह 21 जुलाई को हुई। बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव का रहने वाला लड़का गांव की ही आयशा मस्जिद से तीन दिन की तकिया वाली मस्जिद में इस्लामिक जमात में गया था। इसी गांव के दो लड़के (दानिश और सद्दाम) भी जमात में गए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी दोनों लड़कों ने पीड़ित लड़के को कोल्डड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दीं। इससे लड़का अर्द्ध विक्षिप्त हो गया। फिर आरोपी लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद पीड़ित की तबियत बिगड़ गई। पीड़ित के भाई ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परिवारवाले मस्जिद गए और पीड़ित बेटे को घर पर लेकर आ गए। होश आने पर उसके बेटे ने पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी। आरोप है कि पीड़ित का परिवार मस्जिद से जुड़े कुछ लोगों से न्याय मांगने गया। इस पर मस्जिद के लोगों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। परिवार पर रिपोर्ट दर्ज न कराने का दबाव बनाया। साथ ही समझौता करने की सलाह दी गई। हालांकि, परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए 25 जुलाई को शहर कोतवाली बागपत में दानिश और सद्दाम के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी।
बागपत कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि पीड़ित लड़के के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच करते हुए पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

https://shorturl.fm/14fTH
https://shorturl.fm/pZLdV
https://shorturl.fm/NhBYi
https://shorturl.fm/kt23w
https://shorturl.fm/u53dk
https://shorturl.fm/4BLJN
https://shorturl.fm/ceUW1
https://shorturl.fm/mfI4Q
https://shorturl.fm/KfxZS
https://shorturl.fm/yqtQE
https://shorturl.fm/6NLVg
https://shorturl.fm/xH38L
https://shorturl.fm/Ne9mD