उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के डीपीआरओ अवनीश कुमार और पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक एस. एन. सिंह ने यादव समाज व मुसलमान धर्म के खिलाफ लिखित में आदेश जारी किया है। अवनीश कुमार और एस. एन. सिंह ने जिले के समस्त खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिया है कि यदि यादवों और मुसलमानों ने ग्राम सभा की जमीनों, पोखरा, खाद गड्ढों, खलिहानों, खेल मैदान, शमशान भूमि एवं ग्राम पंचायत भवन पर अवैध कब्ज़ा किया है तो उसे खाली कराएं।
उत्तर प्रदेश में अवैध कब्जा करने वाले यादव और मुस्लिमों के खिलाफ आदेश दिया गया था। यह आदेश पंचायती राज विभाग की तरफ से सभी बीडीओ को जारी किया गया है। केवल यादव और मुस्लिमों के खिलाफ सरकारी अभियान चलाने का लेटर वायरल होते ही बवाल शुरू हो गया है। कुल दो पत्र वायरल हो रहे हैं। एक पत्र पंचायती राज विभाग के निदेशक की तरफ से सभी जिलाधिकारियों को भेजा गया है। इस पर संयुक्त निदेशक पंचायती राज विभाग के निदेशक की तरफ से सभी डीएम को भेजा गया है। वहीं दूसरा पत्र बलिया के जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार ने सभी बीडीओ को जारी किया है। लेटर में कहा गया है कि यूपी में 57691 ग्राम पंचायतों में यादव और मुस्लिमों द्वार अवैध कब्जों से ग्राम सभा की जमीनों, पोखरा, खाद गड्ढों, खलिहानों, खेल मैदान, शमशान भूमि एवं ग्राम पंचायत भवन को मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाए।
डीपीआरओ अवनीश कुमार और पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक एस. एन. सिंह ने आदेश दिया था कि सभी खंड विकास अधिकारी अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण खाली कराएं। उन्होंने जिले के सभी SDM के साथ-साथ कमिश्नर, CDO और जिलाधिकारी को पत्र भी भेज दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हरकत पर पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक एस. एन. सिंह को निलंबित कर दिया है।

https://shorturl.fm/kRm7o
https://shorturl.fm/LYpXE
https://shorturl.fm/tBg6W
https://shorturl.fm/GtUlU