कर्नाटक के मैसूर जिले के हंसुर तालुका के गेरसानहल्ली गांव में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के मुंह में बारूद भरकर उसमें ब्लास्ट कर दिया। प्रेमिका के मुंह के चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमी की पहचान रक्षिता (20) और प्रेमी की सिद्धाराजू (22) के रूप में हुई है। घटना एक लॉज के कमरे में हुई। रक्षिता की शादी केरल के एक दिहाड़ी मजदूर संग हुई थी। बावजूद उसका अपने ही एक रिश्तेदार सिद्धाराजू के साथ अवैध संबंध था।
पुलिस ने बताया कि दोनों एक लॉज में ठहरे थे। उनमें किसी बात पर झगड़ा हो गया। फिर सिद्धाराजू ने कथित तौर पर उसके मुंह में बारूद डाल दिया और खदानों में जिलेटिन की छड़ें विस्फोट करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रिगर का इस्तेमाल कर उसमें विस्फोट कर दिया।
घटना के बाद सिद्धाराजू ने गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि रक्षिता की मौत मोबाइल फोन फटने से हुई है। हालांकि, भागने की कोशिश करते समय उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के कुछ देर बाद शव की पहचान हो गई और सालिगराम पुलिस ने सिद्धाराजू को गिरफ्तार कर लिया है।
