डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की महिला नेता ने जलाया कुरान, कहा- ‘टेक्सास से इस्लाम को खत्म कर दूंगी’

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन की अमेरिका के टेक्सास से कांग्रेसनल उम्मीदवार वैलेंटिना गोमेज ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे मुसलमानों के धार्मिक ग्रंथ कुरान को जलाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में वैलेंटिना गोमेज ने लिखा कि वह टेक्सास से इस्लाम को खत्म करेंगी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगेन अभियान की कट्टर समर्थक वैलेंटिना गोमेज ने लिखा- मुसलमान ईसाई देशों पर कब्जा करने के लिए बलात्कार और हत्या कर रहे हैं। मुझे कांग्रेस तक पहुंचने में मदद करो ताकि तुम्हें कभी भी उनकी बेवकूफी भरी चट्टान के आगे झुकना न पड़े।

पहली बार नहीं है जब वैलेंटिना गोमेज विवादों में आई हों। मई 2024 में उन्होंने टेक्सास मुस्लिम कैपिटल डे के दौरान मंच पर घुसकर इस्लाम विरोधी भाषण दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्सास में इस्लाम की कोई जगह नहीं है और खुद को ईश्वर से डरने वाली एकमात्र नेता बताया।

वैलेंटिना गोमेज़ का जन्म 8 मई, 1999 को अमेरिका के मेडेलिन, कोलंबिया में हुआ था। उन्होंने करियर की शुरुआत रियल एस्टेट निवेशक के रूप में किया था। साल 2024 में मिसौरी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। वे खुद को कट्टर दक्षिणपंथी बताती हैं और विवादास्पद कंटेंट से ही सोशल मीडिया पर पहचान बनाई।

साल 2026 के चुनावों में गोमेज टेक्सास के 31वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से उम्मीदवार होंगी, लेकिन सवाल यह है कि क्या नफरत की राजनीति उन्हें आगे बढ़ाएगी या अमेरिकी लोकतंत्र और सहिष्णुता इसे रोक देगी। उन्होंने यह भी कहा कि ‘मुसलमान 57 मुस्लिम देशों में से किसी में भी जा सकते हैं।’

Leave a Comment