फिल्म एक्ट्रेस मून दास सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार

 

ठाणे जिले की मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस (MBVV) की अपराध शाखा की महिलाओं के विरुद्ध अपराध इकाई (CAW) और अपराध निवारण और नियंत्रण (CPC) यूनिट ने बंगाली और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री अनुष्का मोनी मोहनदास (मून दास) को गिरफ्तार किया है। मून दास पर हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने और उसमें फिल्म अभिनेत्रियों को शामिल करने का आरोप है। पुलिस ने दो अभिनेत्रियों को इस धंधे से मुक्त भी कराया है।

महिला पुलिस इंस्पेक्टर सौरभी पवार को मिली जानकारी के आधार पर उनकी टीम ने दो नकली ग्राहक (डिकॉय) तैयार किए थे। आरोपियों ने ग्राहकों को मुंबई–अहमदाबाद हाईवे के पास काशीमिरा स्थित एक ठाकुर मॉल में बुलाया था। पुलिस ने आरोपियों को रंगेहाथ पैसे लेते हुए पकड़ा और तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यहां से टीवी सीरियल और बंगाली फिल्मों में अभिनय कर चुकी दो अभिनेत्रियों को मुक्त कराया। जांच में मालूम पड़ा कि अनुष्का मोनी मोहनदास (मून दास) (41) उन्हें इस धंधे में लेकर आयी थी। अनुष्का मोनी मोहनदास (मून दास) ही उन्हें हाई-प्रोफाइल कस्टमरों को सप्लाई करती थी। इसके लिए वह लाखों रुपये चार्ज करती थी। इन अभिनेत्रियों ने बंगाली, तमिल और तेलुगू फिल्मों तथा हिंदी टीवी सीरियलों में काम किया है। मुक्त कराई गयी इन अभिनेत्रियों को महिला सुधार गृह भेज दिया गया है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 370(3) (मानव तस्करी से संबंधित) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA) के तहत केस दर्ज किया गया है। अनुष्का मोनी मोहनदास (मून दास) ने बंगाली फिल्म लोफर में एक्टिंग की है। इसने म्यूजिक वीडियो और विज्ञापन में काम किया है। इसने हनी सिंह, मीका सिंह और उदित नारायण के साथ स्टेज भी शेयर किया है।

अनुष्का को महिमा चौधरी के हाथों बेस्ट एक्ट्रेस एंड मॉडल परफॉर्मर का अवॉर्ड मिल चुका है।

Leave a Comment