52 साल उम्र, 32 साल शादी के, 9 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, कोर्ट ने भी प्रेमी के साथ जाने को कहा

 

उत्तर प्रदेश के बदायूं में कोर्ट ने एक महिला को उसके प्रेमी के साथ जाने की इज़ाज़त दे दी। महिला की उम्र 52 साल है, शादी को 32 साल हो गए, उसे 9 बच्चे हैं। फिर भी महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर कोर्ट के सामने पेश किया था।

52 साल की महिला बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र एक गांव की रहनेवाली थी। उसका पति दिल्ली में नौकरी करता था। महिला को कासगंज जिले के बहेडिया निवासी 32 वर्षीय पप्पू से उसे प्रेम हो गया। एक दिन वह पप्पू के साथ फरार हो गयी। महिला के एक बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है और उनके भी बच्चे हैं। बेटों के बच्चे महिला को दादी और बेटियों के बच्चे महिला को नानी कहते थे। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में भी महिला ने अपने प्रेमी के साथ जाने की ज़िद की। इस पर कोर्ट ने आदेश दे दिया कि महिला अपने प्रेमी के साथ जा सकती है।

कोर्ट का आदेश पाते ही महिला 10 साल की एक बेटी, अपनी बहू के 3 लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद लेकर चली गयी। सबसे बड़ी बात पति ने चार बीघा जमीन पत्नी के नाम खरीदी थी। महिला इस जमीन के कागजात भी साथ ले गयी।

One Thought to “52 साल उम्र, 32 साल शादी के, 9 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, कोर्ट ने भी प्रेमी के साथ जाने को कहा”

Leave a Comment