लव जिहाद : मुस्लिम लड़कों ने दलित लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर किया बलात्कार

अर्श अजीज खान और फैज शौकत अली

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पिपलोद पुलिस ने लव जिहाद में दो मुस्लिम लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है। उनके नाम अर्श अजीज खान और फैज शौकत अली हैं। दोनों ने दो अलग अलग दलित लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया और इनके साथ बलात्कार किया। एक ने तो बलात्कार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में सर्कुलेट कर दिया।

पिपलोद पुलिस को 17 साल की लड़की (12 वीं में पढ़ती है) ने बताया कि फैज़ शौकत अली उसके घर के सामने ग्राउंड में क्रिकेट खेलने आता था। यहीं बातचीत करते-करते उसने लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया। करीब दो साल तक फैज़ ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने फैज़ से दूरी बना ली। इस पर फैज़ ने उसे जान से मार डालने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पिपलोद पुलिस ने आरोपित फैज अली के विरूद्ध धारा 376, 376 (2) (n) भावि, 5L/6 पॉक्सो एक्ट, 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट का गंभीर मामला पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध किया।

दूसरे मामले में पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर अर्श अजीज खान से हुई। अर्श ने बहाने से उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसी बिना पर उसे ब्लैकमेल कर बलात्कार करता रहा। अर्श उस पर इस्लाम क़ुबूल करने अथवा जान से मार डालने की धमकी देता रहा। आश्चर्य की बात है कि फर्स्ट आरोपी फैज़ अली ने एक दिन इस पीड़िता को फोन कर बताया कि अर्श ने उसे उसके अश्लील वीडियो दे दिए हैं। इसलिए उसे उससे भी शारीरिक सम्बन्ध बनाना पड़ेगा। नहीं तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देगा।

पिपलोद पुलिस ने अर्श अजीज खान और फैज शौकत अली के खिलाफ बलात्कार, पोक्सो, आईटी और एससी एससी एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।

Leave a Comment