BSA अखिलेश प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक हेडमास्टर ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को बेल्ट से पीट दिया। फिर जिला बेसिक’शिक्षा अधिकारी के स्टाफ ने हेडमास्टर को पीट दिया।
हेडमास्टर बृजेद्र कुमार वर्मा प्राथमिक विद्यालय नदवा विकास क्षेत्र महमूदाबाद में कार्यरत हैं। उसने BSA अखिलेश प्रताप सिंह पर लोहे लगे कुंदे वाली बेल्ट से अचानक हमला कर दिया। यह पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हेडमास्टर की लापरवाही पर BSA ने उन्हें डांटा था। इस पर हेडमास्टर आग बबूला हो गया। उसने BSA को अपशब्द कहा और कमर से बेल्ट निकालकर उन्हें पीट दिया।
बताया जा रहा है कि बृजेंद्र वर्मा अपने खिलाफ दर्ज शिकायतों के संबंध में स्पष्टीकरण देने BSA ऑफिस पहुंचा था। आरोपी ने बसै पर 4 सेकेंड में 5 बार बेल्ट बरसाया। जब BSA ने पुलिस को कॉल करने के लिए फोन उठाया तो छीनकर उसे भी तोड़ दिया। बीचबचाव कर रहे लिपिक प्रेम शंकर मौर्या से भी हाथापाई की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
BSA ने बताया कि बृजेन्द्र वर्मा’ने अपने स्कूल की एक सहायक अध्यापिका को लापरवाही बरतने की नोटिस दी और उसे राजनीतिक ग्रुपों में शेयर कर दिया। इस पर शिक्षिका ने बृजेन्द्र वर्मा के खिलाफ शिकायत कर दी। इसी शिकायत का जवाब देने के लिए BSA ने उसे कार्यालय बुलाया और दोबारा ऐसा कृत्य न करने की चेतावनी दी, जिस पर मास्टर गुस्सा हो गया।
BSA कार्यालय स्टाफ ने आरोपी हेड मास्टर को भी पीट दिया। बृजेन्द्र वर्मा ने BSA सहित कार्यालय स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, BSA ने कहा है कि बृजेन्द्र वर्मा को निलंबित कर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
