मायावती ने की योगी सरकार की तारीफ और कहा समाजवादी पार्टी जैसे दोगले चरित्र वाले लोगों से दूर रहें

 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में महारैली को संबोधित करते हुए योगी सरकार की तारीफ की और उनका आभार भी जताया। मायावती ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी जैसे दोगले चरित्र वाले लोगों से आपको दूर रहना है। सत्ता में रहते हुए अखिलेश को कांशीराम और PDA का नारा याद नहीं आता।

मायावती ने कहा कि राज्य सरकार के हम सभी इसलिए आभारी हैं क्योंकि वर्तमान भाजपा सरकार ने कांशीराम जी के स्मारक से टिकट से इक्क्ठा हुए पैसे से इसके रखरखाव पर खर्च किया। इससे पिछली सपा सरकार ने पैसे को दबाकर रखा था कोई रखरखाव नहीं किया था। यह समाजवादी पार्टी अपने स्वार्थ में जबरन PDA का बारे देकर हवा हवाई बातें कर रही है यह लोग आपको भ्रमित करने में लगे हुए हैं। समाजवादी पार्टी का PDA का नारा केवल खोखला है और ऐसे दोगलों से आप सभी को दूर रहना है।

उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी के नेता संविधान को हाथ में लेकर तरह-तरह के षड्यंत्र करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने ही बाबासाहेब आंबेडकर को संसद में नहीं जाने दिया था और उनको भारत रत्न भी नहीं दिया था। कांग्रेस पार्टी ने कांशीराम के साथ भी ऐसा ही किया था उनके निधन पर एक दिन का शोक भी नहीं रखा था। BSP पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही थी लेकिन इन जातिवादी संकीर्ण सोच की पार्टियों ने हमें आगे बढ़ने नहीं दिया।

मायावती ने कहा कि पार्टी के लोगों को सचेत करने के लिए कहना चाहूंगी के दुनिया के कई देश किसी हिंसा में फंसे हैं, ऐसा माहौल देश में बनने से पहले केंद्र और राज्य सरकार ने उसे नियंत्रित किया है। एक दूसरे के देवी-देवता और खुदा पर निकलने वाले नए-नए मुद्दों की आड़ में बवाल करने की कोशिश ओर देश का माहौल खराब करना देश हित में नहीं है। सबको एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए, आई लव आदि की राजनीति भी नहीं होनी चाहिए।

Leave a Comment