ज्योति उर्फ़ बाबू अयान खान
मुंबई पुलिस ने ज्योति उर्फ़ बाबू अयान खान नाम के एक किन्नर को गिरफ्तार किया है, जिसे बांग्लादेशी किन्नरों की गुरु मां के नाम से जाना जाता है। वह पिछले 30 सालों से भारत में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से रह रही थी। ज्योति ने भारत में रहते हुए काफी पैसा जुटाया और उसे प्रॉपर्टी में निवेश किया है। उसके पास मुंबई में लगभग 20 से अधिक घर हैं। ये घर रफीक नगर, गोवंडी और अन्य इलाकों में हैं।
ज्योति का असल नाम बाबू अयान खान है। पिछले महीने भारत में बांग्लादेशियों को पकड़ा जा रहा था, उस दौरान 24 मार्च 2025 को उसके कुछ साथियों को मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने ज्योति को भी हिरासत में लिया था लेकिन तब उसके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और सभी दस्तावेज मौजूद थे। इसलिए तब उसे जाने दिया गया। पुलिस ने जब वेरीफाई किया तो वह सभी फर्जी निकले और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि ज्योति के ऊपर मुंबई के शिवाजी नगर, नारपोली, देवनार, ट्रॉम्बे और कुर्ला पुलिस स्टेशन में कुछ अन्य मामले भी दर्ज हैं।
उसके पास मुंबई में लगभग 20 से ज्यादा घर हैं जो मुंबई के रफीक नगर गोवंडी और अन्य इलाकों में हैं। इतना ही नहीं इन इलाकों में उसके 300 से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं, जो उसे गुरु मां के रूप में जानते हैं। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं समेत BNS की अन्य धाराओं के तहत अयान खान उर्फ ज्योति उर्फ गुरु मां को गिरफ्तार कर लिया है।
