ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, सिंगापुर और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं, अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवेकहीन कमेंट किया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

दुनिया भर में सोमवार को लाखों लोग दिवाली यानी रोशनी का त्योहार मना रहे हैं। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और दिवाली के संदेश अंधकार पर प्रकाश की जीत, आशा पर जोर दिया। और इधर भारत में अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अपने अपने विवेक के हिसाब से दीवाली पर कमेंट किया है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने एक वीडियो संदेश में कहा, “मैं सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं। इस रोशनी के पर्व के दौरान यह समय आपको उज्जवल भविष्य की आशा और खुशियों से भर दे।” ऑस्ट्रेलियाई हाई कमीशन ने भी भारत में एक जीवंत दिवाली समारोह आयोजित किया। समारोह में एंबेसी अधिकारी और आमंत्रित लोग पारंपरिक पोशाक पहनकर गीत और नृत्य में शामिल हुए।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक्स पर लिखा, “ब्रिटेन के सभी हिंदू, जैन और सिख समुदाय को आनंदमय और शांतिपूर्ण दीपावली व बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं। इस महीने की शुरुआत में मैंने मुंबई में एक दिया जलाया, जो भक्ति, खुशी और नए रिश्तों का प्रतीक है। जब हम इस ‘फेस्टिवल ऑफ लाइट्स’ को मना रहे हैं, आइए हम एक ऐसे ब्रिटेन का निर्माण करें जहां हर कोई उम्मीद के साथ आगे देख सके।” 9 अक्टूबर को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कीर स्टार्मर ने हिंदी में कहा था, “जैसे ही हम इस त्योहारों के मौसम में प्रवेश कर रहे हैं, मैं भारत के लोगों को खुशी और समृद्धि की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। दीपावली की शुभकामनाएं।”

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भी दिवाली की बधाई दी। उन्होंने कहा, “दिवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। परिवार और मित्र इस अवसर को खुशी और सामंजस्य के साथ मनाते हैं।”

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दिवाली की शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, “अंधकार पर प्रकाश, भय पर आशा। दिवाली के दौरान हम न केवल अपने घरों में रोशनी मनाते हैं, बल्कि इसके दिल में समाए अर्थ को भी याद करते हैं। सभी को उज्जवल और सार्थक दिवाली की शुभकामनाएं।” सिंगापुर में भारतीय समुदाय के लोग वीडियो में यह भी साझा करते नजर आए कि दिवाली उनके लिए नए आरंभ, परिवारिक मिलन, पटाखे, मिठाइयां और समृद्धि का त्योहार है।

दिवाली पांच दिवसीय त्योहार है, जिसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), मुख्य दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं। इस दौरान लोग भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल बार-बार इतना धन क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है। दुनिया के तमाम देशों में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, उनसे सीखना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि धन की देवी लक्ष्मी से भला होता तो देश में 80 करोड़ लोगों को जिंदगी सिर्फ 5-10 किलो चावल पर बितानी न पड़ती।

Leave a Comment