ऑनलाइन सट्टेबाजी में युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद, नेहा शर्मा की संपत्ति जब्त

 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला और सोनू सोदू समेत सात लोगों की संपत्ति जब्त की है, जिनकी अनुमानित कीमत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इससे पहले भी इसी मामले में ED ने शिखर धवन की 4.55 करोड़ तो सुरेश रैना की 6.64 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। ED ने अवैध ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफॉर्म 1xBet मामले में ये बड़ा एक्शन लिया है।

ED ने प्रेस रिलीज के जरिए इस बारे में जानकारी साझा की। ED की जांच विभिन्न राज्यों की पुलिस द्वारा 1xBet ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफॉर्म के संचालकों के खिलाफ दर्ज की गई कई FIR पर आधारित है।

ED का कहना है कि, ‘जांच से पता चला है कि 1xBet और इसके सहयोगी ब्रांड 1xBat और 1xbat स्पोर्टिंग लाइंस पूरे भारत में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के संचालन को बढ़ावा देने और सुविधाजनक बनाने में शामिल थे।’ अब तक ED 1x बेट मामले में कुल 19.07 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है।

जिन और सेलिब्रिटिज की संपत्ति अटैच की गई है, उनमें युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा के साथ-साथ उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजारा और नेहा शर्मा सरीखे बड़े नाम शामिल है।

किसकी कितनी संपत्ति जब्त

युवराज सिंह- 2.5 करोड़
रॉबिन उथप्पा- 8.26 लाख
उर्वशी रौतेला- 2.02 करोड़ (ये संपत्ति इनकी माँ के नाम पर थी..)
सोनू सूद- 1 करोड़
मिमी चक्रवर्ती- 59 लाख
अंकुश हजारा- 47.20 लाख
नेहा शर्मा- 1.26 करोड़

ED की इस कार्रवाई में 7.93 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है।

इन सभी लोगों से अतीत में ED ने पूछताछ की थी और इन संपत्तियों को कुराकाओ द्वीपीय देश में पंजीकृत कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप की ‘‘अपराध से प्राप्त आय’’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

Leave a Comment