उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की लंभुआ विधानसभा से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां विकलांग कल्याण विभाग के एक कार्यक्रम में लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा ने एक स्वस्थ व्यक्ति को व्हीलचेयर दे दिया। फोल्डिंग व्हीलचेयर पर बैठकर फोटो खिंचाते ही वह व्यक्ति उठकर चलने लगा।
शनिवार को विधायक सीताराम वर्मा की ओर से तमाम दिव्यागों को उपकरण वितरण किया जाना था। विधायक जी कार्यक्रम में देर से पहुंचे। लिहाजा अन्य सभी दिव्यांगों को पहले ही उपकरण वितरित कर दी गई। अंत में विधायक सीताराम वर्मा की अनुपस्थिति में एक हस्ट-पुस्ट व्यक्ति को व्हील चेयर पर बैठाकर वीडियो बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और विधायक की किरकिरी होने लगी।
इस संबंध में जब एडियो समाज कल्याण से जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने टालमटोल किया। अधिकारियों पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ठीक से लागू न करने का आरोप लग रहा है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक सीताराम वर्मा और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा कुल 16 ट्राई साइकिल, 8 व्हीलचेयर, 4 बैसाखी, 1 कान की मशीन और 1 वॉकिंग स्टिक वितरित की गई हैं। उन्होंने शादी अनुदान योजना के तहत प्रमाण पत्र भी बांटे जाने की जानकारी दी। हालांकि, जब उनसे स्वस्थ व्यक्ति को व्हीलचेयर दिए जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया।
जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी जानकारी के अनुसार विधायक द्वारा जो व्हील चेयर दी गई है, वह दिव्यांग संदीप के पिता राम धनी निवासी बनकेपुर थे। क्योंकि दिव्यांग वितरण कार्यक्रम में आने में असमर्थ थे इसलिए उनके पिता को दी गई। मामले की जांच की जा रही है। अब लोग सवाल उठा रहे हैं अधिकारी चाहते तो इस तरह से भद्द नहीं पिटती, दिव्यांग को घर पर भी चेयर दी जा सकती थी।

https://shorturl.fm/i1gry
https://shorturl.fm/hNr8z
https://shorturl.fm/G5sUR