मुर्रा भैंस ने एक दिन में दिया 29.65 किलो दूध, प्रतियोगिता में जीती बुलेट

 

हरियाणा के अंबाला में मुर्रा नस्ल की एक भैंस ने डेयरी फार्म एसोसिएशन (DFA) के पशु मेले में 29.650 किलोग्राम (लगभग 29.65 लीटर) दूध एक दिन में देकर बुलेट प्रतियोगिता जीत ली है। इससे पहले भी ये भैंस दो प्राइज जीत चुकी है। एक साल में ये उसका तीसरी प्राइज है। इससे पहले उसने एक प्रतियोगिता में ट्रैक्टर जीता था और एक बार दो लाख का इनाम जीता था।

भैंस का नाम सुंदरा है। उसके मालिक का नाम रवींद्र कुमार उर्फ़ बिल्लू है। मुर्रा भैंस का औसत दूध 10-18 लीटर होता है, और 25 लीटर से ज्यादा दूध देने वाली भैंसें ही चैंपियन मानी जाती हैं। 29.65 किलो वाला रिकॉर्ड हरियाणा के टॉप लेवल कॉम्पिटिशन में भी बेहद शानदार है। बिल्लू हरियाणा के जाने-माने मुर्रा ब्रीडर हैं। उनकी फार्म पर कई सुपर क्वालिटी मुर्रा भैंसें हैं, जिनके मिल्किंग वीडियो पर यूट्यूब में लाखों व्यूज हैं। वह अच्छी क्वालिटी की भैंसें खरीद-बेचते भी हैं। उनकी एक भैंस एक बार 3.5 लाख में बिकी थी।

साहा के रहने वाले रवींद्र कुमार (बिल्लू) पढ़े-लिखे कम हैं, लेकिन बचपन से ही उन्हें पशुओं के साथ लगाव रहा है। भैंसों के साथ-साथ उन्होंने गाय और बकरी भी रखी है। बिल्लू कहते है कि उन्हें इन सभी का बहुत शौक है। प्राइज जीतकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

Leave a Comment