मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) 34.75 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सतीश दर्यानानी, रिकी वसंदानी और बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ जाँच कर रही है। धोखाधड़ी की यह FIR क्यूपिड डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने कराई है।
FIR के अनुसार, यह पूरी साजिश साल 2021 से सितंबर 2025 के बीच रची गई। शुरुआत में आरोपियों ने व्यापारी से कम मात्रा में हीरे खरीदे और समय पर पैसे चुका दिए, जिससे बाजार में उनकी साख बन जाए। जब भरोसा कायम हो गया, तो आरोपियों ने व्यापारी को अपनी कंपनी सोलिटेयर डायमंड्स के दुबई में आने वाले IPO में 25% शेयर देने का झांसा दिया। इस लालच में आकर व्यापारी ने बड़ी मात्रा में महंगे हीरे दे दिए। बदले में आरोपियों ने पोस्ट डेटेड चेक दिए, लेकिन समय आने पर पेमेंट रोक दी गई और सारे चेक बाउंस हो गए।
जांच के दौरान एक और गंभीर बात सामने आई है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता की कंपनी के दूसरे डायरेक्टर (मिलन शाह) के नकली हस्ताक्षर किए। साथ ही कंपनी के फर्जी लोगो और मुहर का इस्तेमाल कर नकली दस्तावेज तैयार किए। आरोपियों ने कूरियर के जरिए असली हीरों की जगह कम कीमत वाले पत्थर वापस भेज दिए, जिससे कागजों पर यह दिखाया जा सके कि उन्होंने माल लौटा दिया है।
EOW के अनुसार अभी यह मामला प्राथमिक जांच के स्तर पर है, जिसमें दस्तावेजों और बैंक ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच की जा रही है।

Hi https://is.gd/9PLRLO
Hello https://is.gd/tvHMGJ
Boost your income effortlessly—join our affiliate network now!