विधायक संजय बनसोड़े
महाराष्ट्र के लातूर जिले से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक और पूर्व मंत्री संजय बनसोड़े के कार्यालय के बाहर नितिन एकुरकेकर नामक व्यक्ति ने पेशाब कर दिया। नितिन एकुरकेकर इस बात से खफा था कि संजय बनसोड़े ने उसके पिता मधुकर एकुरकेकर को जिला परिषद् चुनाव में टिकट नहीं दिया।
मामला बुधवार, 21 जनवरी 2026 का है। उदगीर तहसील में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उदगीर के निदेबन क्षेत्र के एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मधुकर एकुरकेकर को 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए NCP द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाए के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। पार्टी नेतृत्व पर अन्याय का आरोप लगाते हुए, मधुकर एकुरकेकर के बेटे नितिन एकुरकेकर ने संजय बनसोड़े के कार्यालय के बाहर पेशाब करके अपना आक्रोश व्यक्त किया। उसने विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया, लेकिन विवाद उत्पन्न होने पर इस क्लिप को हटा दिया।
निदेबन जिला परिषद चुनाव में टिकट की मांग कर रहे मधुकर एकुरकेकर के समर्थकों का दावा है कि वर्षों के समर्पित जमीनी स्तर के काम के बावजूद पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया।
