फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट के खिलाफ ठगी की नई FIR दर्ज, बेटी कृष्णा भट्ट भी आरोपी

 

मुंबई में हिंदी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट के खिलाफ ठगी की नयी FIR दर्ज हुई है। इस FIR में विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट भी आरोपी हैं। 13.5 करोड़ रुपए की चीटिंग की यह FIR मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है।

हाउसफुल मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के मालिक शिवराज खवाड़े की शिकायत पर 23 जनवरी 2026 को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 420 और 34 के तहत FIR (नंबर-0069/2026) दर्ज हुई है। FIR की कॉपी ABI (abinewz.com) के पास है।

FIR के अनुसार विक्रम भट्ट ने साल 2021 में शिवराज खवाड़े से उनके अँधेरी कार्यालय में मुलाकात की। विक्रम भट्ट ने बताया कि उनकी कंपनी मे. लोनरेंजर प्रोडक्शन प्रा. लि. में उनकी बेटी कृष्णा भट्ट भी निदेशक है। विक्रम भट्ट ने यह भी बताया कि मे. लोनरेंजर प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले उनके 7 प्रोजेक्ट्स फ्लोर पर हैं। उनमें ज़ी स्टूडियो में 1920 और हैक्ड, ज़ी इंटरटेंमेंट में विकेड और इम्पॉसिबल, जियो स्टूडियो में अंतरिक्ष (OTT सिनेमा), अमेज़ॉन प्राइम में द अदर साइड (वेबसीरीज़) और नेटफ्लिक्स में फ़कीर (वेबसीरीज़) शामिल हैं। एग्रीमेंट्स के अनुसार शिवराज खवाड़े ने विक्रम भट्ट के सभी 7 प्रोजेक्ट्स के लिए 13 करोड़ 50 लाख रुपये फाइनेंस कर दिया। इस फाइनेंस के बाद विक्रम भट्ट ने सिर्फ 1920 नाम की फिल्म बनाई। यह फिल्म 23 जून 2023 को रिलीज़ हुई। एग्रीमेंट के तहत इस (1920) फिल्म से शिवराज खवाड़े को 2, 87, 50, 000 रुपये मिलने थे। परन्तु विक्रम भट्ट ने उन्हें एक भी पैसा नहीं दिया। साथ ही बाकी के 6 प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना बंद कर दिया।

शिवराज खवाड़े ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और विक्रम भट्ट से अपने रुपये वापस मांगे। इस पर विक्रम भट्ट ने रुपये वापस तो नहीं किये उलट बाकी के 6 प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए 20 करोड़ रुपये और की डिमांड की। इतना ही नहीं शिवराज खवाड़े को बिना बताये विक्रम भट्ट ने 10 दिसम्बर 2021 को मे. लोनरेंजर प्रोडक्शन प्रा. लि. का नाम बदलकर मे. एड. हरे कृष्णा मीडिया टेक प्रा. लि. रख दिया।

शिवराज खवाड़े ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में भी की। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज होने के बाद मामले को EOW में ट्रांसफर कर दिया गया है।

विक्रम भट्ट पेशेवर चीटर हैं। इसके पहले उन्होंने के. सेरा सेरा फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के मालिक सतीश पंचारिया से भी करोड़ों की चीटिंग की थी। चीटिंग के एक तीसरे मामले में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट 7 दिसंबर 2025 से राजस्थान के उदयपुर जेल में बंद हैं। राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनी के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज करवाई थी।

Leave a Comment