भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने एक जनसभा में मुम्ब्रा का नाम “मुम्ब्रा देवी” करने की घोषणा कर हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा- हमने इस्लामपुर का नाम ‘ईश्वरपुर’ करके दिखाया है। उसी तरह मुम्ब्रा का नाम भी ‘मुम्ब्रा देवी’ करके दिखाएंगे। हमें कोई रोक नहीं सकता।
नितेश राणे ने शनिवार को मुंब्रा का नाम बदलकर मुंब्रा देवी करने की बात कही। उन्होंने कहा- आप चिंता मत करिए हमने इस्लामपुर का ईश्वरपुर किया हम मुंब्रा का भी मुंब्रा देवी करेंगे। आप सभी को अपनी जुबान देकर जा रहा हूं, कोई जीतुद्दीन (जितेंद्र आव्हाड ) कुछ नहीं कर पाएगा। ऐसों को मैं सुबह नाश्ते में खाता हूं। उसको देखा ना सभा में माफी मांगनी पड़ी। अच्छा हुआ की सभा में मिला और अच्छा हुआ कि मैं मंत्री हूं। नहीं तो वापस घर नहीं जा पाता।
हम महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून लेकर आए अब कोई हमारे हिंदू बहन को तिरछी नजर से देखे। अब आने दो किसी भी शाहरुख खान, आमिर खान को 7 साल जेल में रहेंगे साबुन भी नहीं उठा पाएंगे। मैं क्या कह रहा हूं मेरी बात को समझना। भाषण के अंत में उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ का डायलॉग दोहराते हुए चेतावनी दी कि यह “यह देवा भाऊ का महाराष्ट्र है, घुसेगा भी और मारेगा भी।”
इस जनसभा के बाद मुम्ब्रा इलाके और राज्य की राजनीति में इस बयान की चर्चा शुरू हो गई है। कुल मिलाकर, मुम्ब्रा के नाम बदलने के मुद्दे पर आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
मुम्ब्रा देवी मंदिर एक प्राचीन हिंदू मंदिर है, जो ठाणे जिले के मुम्ब्रा उपनगर में पारसिक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह मंदिर समुद्र तल से लगभग 210 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मुम्ब्रा देवी मंदिर में नौ देवियों की मूर्तियां स्थापित हैं। ये सभी मूर्तियां पत्थर से बनी हैं और उन पर कशेरुकाएं (रीढ़ जैसी आकृति) उकेरी गई हैं। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और कई ट्रैकर्स भी पहाड़ी पर चढ़ाई के लिए यहां आते हैं।
