योगेश मुंदड़ा फर्जी एन्काउंटर स्पेशलिस्ट के साथ
ठाणे शहर के सबसे बड़े RTI कार्यकर्ता योगेश मुंदड़ा के खिलाफ मुम्ब्रा पुलिस ने बलात्कार की FIR दर्ज की है। FIR दर्ज होने के बाद से योगेश मुंदड़ा के दोनों मोबाइल फोन बंद हैं और वह फरार है।
मुम्ब्रा में रहनेवाली एक 22 वर्षीय युवती ने 18 अप्रैल 2026 को योगेश मुंदड़ा (35) के खिलाफ BNS-2023 की धारा- 69, 115(2), 352 और 351(2) के तहत FIR (नंबर-634/2026) दर्ज कराई है। आगे की जांच के लिए FIR अपराध शाखा की यूनिट-1 को ट्रांसफर कर दी गयी है।
FIR के अनुसार योगेश मुंदड़ा और युवती की पहचान जुलाई 2024 में हुई थी। 28 अगस्त 2025 तक योगेश मुंदड़ा ने युवती को म्हापे, मुम्ब्रा रेती बन्दर, एम. एम. वैली, मुम्ब्रा और मुम्ब्रा बायपास के लॉजों में ले जाकर बलात्कार किया। योगेश मुंदड़ा ने सम्भोग के दौरान का वीडियो बना लिया। उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर भी कई बार बलात्कार किया। योगेश मुंदड़ा का कहना था कि युवती सम्भोग के लिए परफेक्ट थी। उसे ऐसी ही सर्विस देने वाली बीवी चाहिए थी। इसलिए योगेश मुंदड़ा ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
FIR में एक महत्वपूर्ण घटना का ज़िक्र है। योगेश मुंदड़ा युवती को ठाणे महानगर पालिका मुख्यालय से सेंसेटिव डॉक्युमेंट्स निकलवाने में भी यूज़ करता था। ख़तरा समझ युवती ने जब डॉक्युमेंट्स निकालने से मना कर दिया तो योगेश मुंदड़ा ने उसकी बेदम पिटाई कर दी। बाद में योगेश मुंदड़ा ने शादी से भी इन्कार दिया। इससे परेशान युवती ने योगेश मुंदड़ा के खिलाफ मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करा दी।
योगेश मुंदड़ा ठाणे का सबसे बड़ा और खतरनाक RTI कार्यकर्ता माना जाता है। जिस भी निर्माण अथवा इस्टैब्लिशमेंट के खिलाफ योगेश मुंदड़ा ने RTI डाल दी, उसे योगेश मुंदड़ा के समक्ष समर्पण करना ही पड़ता है। ‘टेबल जामिन’ देनी ही पड़ती है। साल 2021 में TMC के सहायक आयुक्त महेश आहेर की शिकायत पर योगेश मुंदड़ा के खिलाफ ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में हफ्ता उगाही की FIR दर्ज हुई थी।
योगेश मुंदड़ा का एक भाई था मुरली मुंदड़ा। मुरली मुंदड़ा और उसके साथी महेश खेतवानी को मुंबई पुलिस के हफ्ता विरोधी प्रकोष्ठ (AEC) ने साल 2016 में गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी इन्कम टैक्स (IT) और DRI कमिश्नर बनकर एक फिल्म निर्माता से 50 लाख रुपये हफ्ता मांग रहे थे। 50 लाख रुपये न देने पर IT और DRI की बड़ी रेड मारने की धमकी दे रहे थे। फिल्म निर्माता अजय देवगन को लेकर एक बड़ी फिल्म बना चुका है।
