महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण (पूर्व), टाटा कॉलोनी, खड़ेगोलवली स्थित मेसर्स प्रकाश पॉलिक्लीनिक पर 21 जुलाई 2026 को महाराष्ट्र अन्न व औषधि प्रशासन (FDA) की ठाणे इकाई ने छापा मार दिया। FDA ने इस छापे में लाखों रुपए की एलोपैथी दवाएँ जब्त की हैं।
FDA के एक टॉप अधिकारी ने ABI (abinewz.com) से बातचीत में प्रकाश पॉलिक्लीनिक पर छापे की पुष्टि की है। साथ ही FDA ने इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है।
प्रकाश पॉलिक्लीनिक के संचालक कोई प्रमोद तिवारी और प्रकाश तिवारी हैं।
बता दें कि कल्याण (पूर्व) के रहने वाले एक पत्रकार- जो तिवारी फैमिली के सदस्यों से भलीभांति परिचित हैं- ने पिछले महीने FDA में शिकायत की थी कि प्रकाश क्लीनिक में अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं। FDA ने शिकायत को वेरीफाई किया और सही पाए जाने पर 21 जुलाई 2026 को छापा मार दिया। FDA अधिकारियों के साथ डॉक्टरों का एक पैनल भी था। इस छापे में 1 लाख 3 हज़ार 610 रुपये की एलोपैथी दवाइयां ज़ब्त हुईं। तिवारी बाप-बेटे के पास इन एलोपैथी दवाओं की बिक्री का लाइसेंस नहीं था।
FDA ने दो दवाओं के नमूने विश्लेषण के लिए सरकारी प्रयोगशाला में भेज दिया है।
