बेटे ने बाप की प्रेमिका की भंगार की दुकान में लगवा दी आग, FIR दर्ज

ऋतिक चौधरी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली की तिलकनगर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नागेंद्र चौधरी के बेटे ऋतिक चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज की है। ऋतिक चौधरी पर आरोप है कि उसने अपने पिता नागेंद्र चौधरी की प्रेमिका की भंगार की दुकान में आग लगवा दी। कारण नागेंद्र चौधरी इसी भंगार की दुकान में प्रेमिका के साथ रातें रंगीन करता था।

तिलकनगर पुलिस ने 5 अगस्त 2026 को BNS-2023 की धारा- 326(F) के तहत ऋतिक चौधरी (25) के खिलाफ FIR (नंबर- 0149/2026) दर्ज की है। FIR की कॉपी ABI (abinewz.com) के पास है।

FIR के अनुसार 22 अप्रैल 2026 की अलसुबह 3 बजे प्रेमिका नसरीन खान (नाम बदला हुआ) की भंगार और पान की दुकान आग लगने से जलकर ख़ाक हो गयी। अलीजा पेपर मार्ट नाम से भंगार की यह दुकान विशाल चाल, भोइरवाड़ी, खंबालपाड़ा, डोम्बिवली (पूर्व) में थी। नसरीन खान ने देखा कि दुकान से कुछ दूरी पर ऋतिक चौधरी अपनी थार कार (MH 05 FG 4147) के साथ खड़ा था और नसरीन खान को देखकर मुस्कुरा रहा था।

ऋतिक चौधरी की इस हरकत पर नसरीन खान ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ऋतिक चौधरी को लेकर पुलिस स्टेशन गयी। नसरीन खान ने बताया कि पुलिस ने ऋतिक चौधरी के कार की तलाशी ली तो उसमें से गांजा मिला। परन्तु बिना कार्रवाई के ही पुलिस ने थोड़ी देर में ऋतिक चौधरी को कार सहित छोड़ दिया।

ऋतिक चौधरी के बाप नागेंद्र चौधरी और नसरीन खान का प्रेम सम्बन्ध था। या नसरीन खान नागेंद्र चौधरी की दूसरी बीवी थी। नागेंद्र चौधरी अक्सर नसरीन खान की भंगार की दुकान में रात को सोता था। किसी बात पर विवाद होने पर नसरीन खान ने नागेंद्र चौधरी के खिलाफ रामनगर पुलिस स्टेशन में बलात्कार की FIR दर्ज करवा दी। इस पर नागेंद्र चौधरी बौखला गया। उसने नसरीन खान को मार डालने की योजना बनायी। नागेंद्र चौधरी को मालूम था नसरीन खान अक्सर रात को भंगार की दुकान में सोती है। इसलिए नागेंद्र चौधरी ने बेटे ऋतिक चौधरी और निजी सचिव (PA) लल्लन कन्नौजिया के मार्फ़त भंगार की दुकान में आग लगवा दी।

मामले का खुलासा होने पर नसरीन खान ने नागेंद्र चौधरी, ऋतिक चौधरी और लल्लन कन्नौजिया के खिलाफ FIR दर्ज करने की पुलिस में शिकायत की। परन्तु पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। फिर नसरीन खान ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में शिकायत कर दी। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के आदेश पर अब पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की लेकिन सिर्फ ऋतिक चौधरी के खिलाफ।

बताते हैं ऋतिक चौधरी को गुस्सा था कि उसका बाप नागेंद्र चौधरी इसी भंगार की दुकान में नसरीन खान के साथ अय्याशी करता था इसलिए उसने दुकान में आग लगवा दी।

नसरीन खान का कहना है कि वे अब कोर्ट में जाएँगी। नागेंद्र चौधरी और लल्लन कन्नौजिया को भी आरोपी बनाने की मांग करेंगी।

Leave a Comment