द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त जिम ट्रेनर के खिलाफ पोक्सो के तहत FIR दर्ज

 

मुंबई के उपनगर विलेपार्ले में एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर विलेपार्ले पुलिस ने एक जिम ट्रेनर के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पहले खेल जगत में सक्रिय था और वर्ष 2023 में उसे राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

विलेपार्ले स्थित पार्लेश्वर जिम्नास्टिक व्यायामशाला के एक जिम ट्रेनर गणेश देवरुखकर पर यह कृत्य करने का आरोप है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिम ट्रेनर ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

शिकायत में पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि जिम ट्रेनर गणेश देवरुखकर ने उसे स्कूल में अकेले बुलाया और उसके बाद उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

घटना के बाद लड़की ने पूरी बात अपने परिवार को बताई। इसके बाद लड़की और उसके परिवार के सदस्य पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Comment