पूरणपोली के साथ बैल निगल गया मंगलसूत्र ! ऑपरेशन के बाद और क्या-क्या मिला बैल के पेट से…

 

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में नैवेद्य में रखी पूरणपोली के साथ एक बैल ने करीब तीन तोले सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। मंगलसूत्र की कीमत करीब 4 लाख 71 हजार रुपये बताई गई है। चालीसगांव के पशु चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर बैल के पेट से मंगलसूत्र बाहर निकाल लिया।

मामला नासिक जिले के मालेगांव तालुका के वनपट गांव का है। किसान शिवाजी बोरसे के दो बैल हैं। पोला पर्व के दिन पूजा के दौरान नैवेद्य अर्पित करते समय बैल ने पूरणपोली के साथ करीब तीन तोले वजन का मंगलसूत्र (सोने की पोत) निगल लिया। हालांकि दोनों बैलों में से किसने सोने की पोत निगली, इसे लेकर लोग असमंजस में थे।

इसके बाद दोनों बैलों को चालीसगांव के पशु चिकित्सा सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां आधुनिक एक्स-रे तकनीक से दोनों बैलों की जांच की गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि मंगलसूत्र एक बैल के पेट में मौजूद है। डॉक्टरों ने पहले एक्स-रे के जरिए यह पता लगाया कि मंगलसूत्र पाचन तंत्र में किस स्थान पर फंसा हुआ है। इसके बाद करीब 10 दिन बाद बैल की सर्जरी की गई। पशु चिकित्सकों ने बेहद सावधानी और कुशलता से ऑपरेशन कर बैल के पेट से मंगलसूत्र सुरक्षित बाहर निकाला।

ऑपरेशन के दौरान बैल के पेट के अंदर से टेनिस बॉल के आकार के दो प्लास्टिक के गोले, एक नायलॉन की तार और एक-एक रुपये के दो सिक्के मिले।

One Thought to “पूरणपोली के साथ बैल निगल गया मंगलसूत्र ! ऑपरेशन के बाद और क्या-क्या मिला बैल के पेट से…”

  1. S kumar

    Jai Shree Ram

Leave a Comment