त्रिभुवन सिंह
नवी मुंबई की रबाले पुलिस ने RTI एक्टिविस्ट त्रिभुवन लालबिहारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। त्रिभुवन सिंह पर यहां के एक डेवलपर से 1.35 लाख रुपये हफ्ता मांगने का आरोप है।
पुलिस ने बताया त्रिभुवन सिंह (47) रूम नंबर- 1, मनुभाई चाल, ईश्वर नगर, दिघा, नवी मुंबई में रहता है। उसका मोबाइल नंबर- 9867188918 और 8104619385 है।
पुलिस के मुताबिक त्रिभुवन सिंह ने मई 2026 के पहले सप्ताह से प्लॉट- 38/1, सेक्शन-8/ए, ऐरोली और दिघा में डेवलपर की निर्माण साइटों के खिलाफ नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC), सिडको (CIDCO) और एमआईडीसी (MIDC) में शिकायत कर कार्रवाई की करवाने की धमकी दी। त्रिभुवन सिंह ने डेवलपर और उसके बेटे को भी जान से मार डालने और झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि त्रिभुवन सिंह ने डरा-धमका कर डेवलपर से 1 लाख 35 हजार रुपये ले लिए थे और 5 हजार रुपये लगातार मांग रहा था। कुछ रुपये उसने ऑनलाइन भी लिए थे।
लगातार जारी इस मांग से परेशान डेवलपर ने पुलिस में त्रिभुवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। 29 सितंबर 2026 को रबाले पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(5), 351(2) और 352 के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
त्रिभुवन सिंह के खिलाफ नवी मुंबई की रबाले MIDC और ठाणे के नौपाड़ा और कलवा पुलिस स्टेशन में पहले से ही 8 गंभीर FIR दर्ज हैं।
