कल्याण (पूर्व) के RTI कार्यकर्ता विनोद तिवारी के खिलाफ पोक्सो के तहत FIR दर्ज

विनोद तिवारी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उपनगर कल्याण (पूर्व) के सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता विनोद प्रकाश तिवारी के खिलाफ यहां की कोलसेवाड़ी पुलिस ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पोक्सो) के तहत FIR दर्ज की है। कल्याण (पश्चिम) की खड़कपाड़ा पुलिस ने भी विनोद तिवारी पर कल्याण- डोम्बिवली महापालिका (KDMC) के घनकचरा विभाग के सुपरवाइजर किरण नारायण रसाल की पिटाई करने के मामले में FIR दर्ज की है।

कल्याण (पूर्व) में रहनेवाले एक उत्तर भारतीय की शिकायत पर कोलसेवाड़ी पुलिस ने 30 अक्टूबर 2026 को विनोद तिवारी के खिलाफ BNS-2023 की धारा-23 के तहत FIR (नंबर 0717/2026) दर्ज की है। FIR की कॉपी ABI (abinewz.com) के पास है।

FIR के अनुसार वर्ष 2021 में कल्याण (पूर्व) में रहनेवाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में कोलसेवाड़ी पुलिस ने एक उत्तर भारतीय लड़के के खिलाफ पोक्सो के तहत FIR दर्ज की थी। पिछले महीने विनोद तिवारी ने उस FIR का हवाला देते हुए लड़की के पिता के बारे में अनाप-शनाप लिख दिया। आरोपी का भी नाम भी लिख दिया। इससे नाबालिग लड़की और उसके पिता की पहचान सार्वजनिक हो गयी।

लड़की के पिता ने कोलसेवाड़ी पुलिस में इस बाबत विनोद तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी।

इसके पहले KDMC के घनकचरा विभाग के सुपरवाइजर किरण रसाल की शिकायत पर 14 अक्टूबर 2026 को खड़कपाड़ा पुलिस ने विनोद तिवारी के खिलाफ BNS-2023 की धारा- 117(2), 115(2), 352, 351(2) और 3(5) के तहत FIR (क्रमांक-556/2026) दर्ज की है। विनोद तिवारी 12 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे KDMC की उम्बर्डे गांव के डंपिंग ग्राउंड में कुछ लोगों के साथ गया था। वहां ड्यूटी पर शराब पीने के शक में किरण रसाल की पिटाई कर दी थी।

Leave a Comment