बांद्रा के सेंट एंड्रयूज चर्च में चोरी

 

मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में सेंध लगाकर एक चोर ने पांच दान पेटियों से नकदी चुरा ली। चर्च के पादरी फादर निगेल बैरेट की ओर से दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक, चोरी की वारदात शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार सुबह 5 बजे के बीच हुई। चोर खिड़की तोड़कर चर्च के अंदर दाखिल हुआ था।

पादरी फादर निगेल बैरेट ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब वह कब्रिस्तान पहुंचे, तो वहां चर्च की दान पेटियां टूटी हुई और खाली पड़ी मिलीं। इन पेटियों में श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए करीब 15 हजार रुपये नकद रखे थे, जिन्हें चोर लेकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि यह राहत की बात है कि चोर ने चर्च को अपवित्र नहीं किया।

FIR के अनुसार, चोर चर्च के अंदर रखी पांचों दान पेटियों को उठाकर बाहर कब्रिस्तान परिसर में ले गया। वहां उसने हथौड़े से पेटियों को तोड़कर उनमें रखी नकदी चुरा ली।

नकदी के अलावा, चोर ने चर्च के सचिव के कमरे (sacristy) से लगभग 200 ग्राम वजनी चांदी का एक पवित्र पात्र (Silver Tabernacle of Repose) भी चुरा लिया, जिसकी कीमत करीब 40,000 बताई गई है।

Leave a Comment