उत्तर प्रदेश के भाजपा के पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर के भी खिलाफ ठाणे में FIR, जौनपुर की भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी भी बन सकती हैं आरोपी !

 

अकेला

ठाणे जिले के कल्याण में रहनेवाले प्रसिद्ध समाजसेवी ‘डॉक्टर’ देवेंद्र सिंह ने पांच उत्तर भारतीय ठगों के खिलाफ मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन में ठगी की FIR दर्ज कराई है। महत्वपूर्ण है कि इनमें से एक आरोपी हरिनारायण राजभर हैं जो उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा के मंत्री रह चुके हैं। उससे भी महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा कोटे से ही राज्यमंत्री सीमा द्विवेदी भी इस मामले में आरोपी बन सकती हैं।

देवेंद्र सिंह की शिकायत पर ठाणे जिले की मुम्ब्रा पुलिस ने 16 जनवरी 2025 को भारतीय दंड संहिता-1860 की धारा 406, 420, 467, 468, 471, 500 और 34 के तहत प्रवीण सिंह, राजेश उपाध्याय, आशीष सिंह, राजेश त्रिपाठी और हरिनारायण राजभर के खिलाफ FIR (नंबर- 0094/2025) दर्ज की है। FIR की कॉपी ABI (abinewz.com) के पास है। ABI (अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन) ने 19 जनवरी 2025 को ‘पांच उत्तर भारतीय ठगों के खिलाफ FIR दर्ज, ‘डॉक्टर’ को M.S.M.E. का चेयरमैन बनाने के नाम पर ठगे तीन करोड़ रुपये’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। FIR के अनुसार आरोपियों ने देवेंद्र सिंह को केंद्र सरकार के माइक्रो-स्माल-एंड-मीडियम इंटरप्राइसेस (M.S.M.E.) महामण्डल का महाराष्ट्र प्रदेश में चेयरमैन बना देने के नाम पर तीन करोड़ रुपये ठग लिए। मालूम पड़ा है कि केंद्र सरकार में M.S.M.E. नाम का कोई महामण्डल है ही नहीं। इस ठगी का मास्टरमाइंड हरिनारायण राजभर हैं। ठगी के लिए उन्होंने M.S.M.E. नाम से संस्था बना ली है।

कौन हैं हरिनारायण राजभर ?

हरिनारायण राजभर उत्तर प्रदेश के घोषी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रह चुके हैं। वे जेल, लघु सिंचाई और ग्रामीण विकास मंत्री भी रह चुके हैं। हरिनारायण राजभर ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहनेवाले धर्मेन्द्र सिंह को M.S.M.E. एक्सपोर्ट प्रमोटल कौंसिल का दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाने के नाम पर 22 लाख रुपए ठग लिए थे। वर्ष 2020 में धर्मेंद्र सिंह की शिकायत पर विशेष एमपी/एमएलए (बुलंदशहर) कोर्ट ने हरिनारायण राजभर के खिलाफ 51 बार गैर जमानती वारंट जारी किया था। वे फरार थे। इस बाबत उनकी संपत्ति की कुर्की का भी आदेश हुआ था।

कौन हैं सीमा द्विवेदी ?

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के सुजानगंज ब्लॉक अंतर्गत अचकारी गांव निवासी सीमा द्विवेदी गड़वारा सीट से दो और मुंगराबादशाहपुर सीट से एक बार विधायक रही हैं। वे भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। वे केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय की निदेशक हैं और हाल ही में राज्यसभा सांसद नियुक्त हुई हैं। उनके पिता स्वर्गीय मातासेवक उपाध्याय भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पति डॉ. अरुण द्विवेदी बीएचयू में प्रोफेसर हैं।

कल्याण के देवेंद्र सिंह ठगी मामले में आरोपी राजेश उपाध्याय सीमा द्विवेदी का बहुत ही ख़ास बन्दा है। राजेश उपाध्याय सीमा द्विवेदी का नाम यूज कर लोगों को ठगता है। आश्चर्य की बात है कि सीमा द्विवेदी राजेश उपाध्याय को बचाने के लिए मुंबई-ठाणे में भाजपा नेताओं को फोन पर फोन किये जा रही हैं। वे ठाणे पुलिस पर भी दबाव बना रही हैं। भविष्य में कोर्ट में याचिका दायर कर सीमा द्विवेदी को भी इस मामले में आरोपी बनाया जा सकता है।

एक आरोपी गिरफ्तार

देवेंद्र सिंह मामले में मुम्ब्रा पुलिस ने एक आरोपी प्रवीण सिंह को गिरफ्तार किया है। 21 जनवरी 2025 को पहली तारीख पर उसे कोर्ट में पेश किया गया था जहां न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुम्ब्रा पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रवीण सिंह के साथ राजेश उपाध्याय और आशीष सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। यहां सीमा द्विवेदी का फोन काम कर गया। जांच अधिकारी-सहायक पुलिस निरीक्षक- गणेश जाधव ने हार्ट का माइनर अटैक दिखाकर राजेश उपाध्याय और आशीष सिंह को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। गिरफ्तार नहीं किया।

Leave a Comment