कई हिंदी फिल्मों में छोटे मोटे रोल कर चुके और बिग बॉस-7 में नजर आ चुके एजाज खान के खिलाफ एक फिल्म अभिनेत्री ने बलात्कार की FIR दर्ज कराई है। गुजराती हिन्दू इस अभिनेत्री को बड़ी हीरोइन बना देने और शादी का वादा करने के बाद एजाज़ खान ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
शनिवार, 4 मई 2025 को मुंबई की चारकोप पुलिस ने एजाज़ खान के खिलाफ BNS की धारा- 64, 64 (2)(M), 69 और 74 के तहत FIR (नंबर-0182/2025) दर्ज की है। FIR की कॉपी ABI (abinewz.com) के पास है। 30 वर्षीय पीड़िता ने भी फिल्मों और सीरियलों में काम किया है। वह मूलतः गुजरात के जामनगर की रहने वाली है और मुंबई में कांदिवली में रहती है।
अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि उल्लू चैनल के मालिक विभु अग्रवाल से उसकी जान पहचान है। विभु अग्रवाल उल्लू चैनल पर बिग बॉस जैसा नया रियलिटी शो शुरू करने वाले थे इसलिए उन्होंने अभिनेत्री से राय-मशविरा किया। अभिनेत्री ने ही सीरियल का नाम हाउस अरेस्ट सजेस्ट किया था। इसी हाउस अरेस्ट को एजाज़ खान होस्ट कर रहा था। कुछ एपिसोड की शूटिंग के बाद सीरियल पसंद न आने पर अभिनेत्री ने 22 मार्च 2025 को सीरियल छोड़ दिया था। 24 मार्च 2025 को मालाड के मढ़ में सीरियल का फिनाले था। अभिनेत्री भी गयी थी। वहां एज़ाज खान ने उसे बाँहों में भरकर कान में कहा कि- I Want You.
इसके बाद एजाज़ खान अभिनेत्री को मोबाइल फ़ोन पर लगातार प्रेम प्रसंग भेजता रहता था। उसने कहा कि वह उस पर श्रद्धा रखता है। वह मंदिर में भी जाने को तैयार है। उसके धर्म में चार शादियां करने की इज़ाज़त है। अभिनेत्री की बहन बीमार रहती है। उसके इलाज़ के लिए आर्थिक मदद देने की भी बात उसने की। ऐसी ही बातों में फंसकर एजाज़ खान ने कई दफा अभिनेत्री के साथ बलात्कार किया। बाद में शादी करने से भी इंकार कर दिया।
एजाज खान के खिलाफ पहले ही शो ‘हाउस अरेस्ट’ के जरिए अश्लीलता फैलाने के आरोप में FIR दर्ज हो चुकी है। रियलिटी शो हाउस अरेस्ट को उल्लू एप पर स्ट्रीम किया जा रहा था, जिसे ऐजाज खान होस्ट कर रहे हैं। 29 अप्रैल को शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें शो के होस्ट ऐजाज खान फीमेल कंटेस्टेंट्स से कपड़े उतारने को कह रहे हैं। इतना ही नहीं वो लड़कियों से कामसूत्र के पोज करने के लिए कहते हैं। उनकी बात मानते हुए लड़कियों पोज करने लगती हैं। क्लिप वायरल होने के बाद महिला आयोग और पॉलिटिकल पार्टियों ने तुरंत शो और इसके मेकर्स के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।
