खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारी बनकर पान की दुकानों और किराना व्यापारियों को गुटखा बेचने के आरोप में कार्रवाई की धमकी देकर उनसे जबरन वसूली करने वाले छह लोगों को एपीएमसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.66 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत शिंदे, सत्येंद्र रस्तोगी, अथर्व भोसले, प्रथमेश गायकवाड़, अंकुश पवार और उमेश कोडग के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक,…
Read More