HDFC बैंक मैनेजर से साइबर ठगी का मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, 33 स्मार्टफोन बरामद

  मुंबई के एक बैंक ब्रांच मैनेजर से क्रेडिट कार्ड के जरिए 4.48 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एल.टी. मार्ग पुलिस ने मुख्य आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक तीन आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 21.93 लाख रुपये कीमत के 33 महंगे स्मार्टफोन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीसबेक समीरबेक मिर्जा (23), मोइन रहीम शेख (34) और सोहेलखान शौकतखान पठान (29) के रूप में हुई है।…

Read More