मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल द्वारा सामने लाई गई 500 करोड़ रुपये की ऑडियो क्लिप मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की गहन जांच के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त को विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अपर पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय SIT के गठन की आधिकारिक घोषणा की गई है। इस ऑडियो क्लिप में सनसनीखेज दावा किया गया था कि सांसद श्रीकांत शिंदे के माध्यम से मनोज जरांगे को 500 करोड़ रुपये दिए गए थे।…
Read More