राज्य की छवि सुधारने गोवा सरकार ने 512 एस्कॉर्ट सर्विस वेबसाइटों को किया ब्लॉक

  गोवा सरकार ने एस्कॉर्ट सर्विस से जुड़ी 512 वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है और राज्य की छवि खराब करने वाली अवैध ऑनलाइन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यह जानकारी बुधवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में दी। विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ और अन्य सदस्यों द्वारा लाए गए ‘कॉलिंग अटेंशन मोशन’ का जवाब देते हुए प्रमोद सावंत ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन वाणिज्यिक यौन शोषण और मानव तस्करी को बढ़ावा देने वाली वेबसाइटों के खिलाफ सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रहा है।…

Read More