फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगने और उनसे जबरन वसूली करने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मुंबई पुलिस अब क्यूआर (QR) कोड वाले स्मार्ट पहचान पत्र जारी करने जा रही है। इससे आम नागरिक असली पुलिसकर्मियों और पुलिसकर्मी बनकर घूमने वाले जालसाजों के बीच आसानी से अंतर कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक पुलिसकर्मी को धातु से बना स्मार्ट पहचान पत्र दिया जाएगा। इस पर पुलिसकर्मी की तस्वीर उभरी हुई (एम्बॉस्ड) होगी और साथ में एक क्यूआर कोड भी होगा। नागरिक अपने स्मार्टफोन से…
Read More