महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका स्थित टेम्भा गांव के सरकारी आदिवासी आश्रमशाला में 21 नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने आश्रमशाला के सहायक रसोइये को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रसोइये का नाम गणपत झिपरू गवली है। शाहपुर पुलिस ने बताया शाहपुर तालुका की टेंभा आश्रमशाला में एक ही इमारत है। दूसरी मंजिल पर लड़कों का और तीसरी मंजिल पर लड़कियों का छात्रावास है। छात्राएं कपड़े धोने और भोजन करने के लिए तीसरी मंजिल से नीचे आती-जाती हैं। इसी दौरान गणपत गवली छात्राओं से छेड़खानी…
Read More