महाराष्ट्र और दिल्ली में SIR की समय-सीमा बढ़ी

  चुनाव आयोग (ECI) ने दिल्ली और महाराष्ट्र में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। दिल्ली में मतदाता अब 30 अक्टूबर 2026 तक दावा-आपत्ति दाखिल कर सकेंगे, जबकि महाराष्ट्र में यह समय-सीमा 12 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाई गई है। दोनों राज्यों में नोटिस और दावा-आपत्तियों के निपटारे की समय-सीमा भी बढ़ाई गई है। चुनाव आयोग ने यह फैसला 26 सितंबर 2026 को निर्वाचन सदन में हुई बैठक में लिया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की।…

Read More